Ayodhya Ram Mandir Inauguration

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रहे कई काम..6-9 महीने में पूरा होने की उम्मीद

बड़ी ख़बरें

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया भक्तों को मंदिर के रीति-रिवाजों का थ्री-डी अनुभव देने के लिए एक बड़ी गैलरी बनाई जा रही है जिसमें पूजा आरती और 14 मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। यह सेटअप उन भक्तों को भी मंदिर में जाने का वर्चुअल अनुभव प्रदान करेगा जो मंदिर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कंपनी की तलाश की जा रही है जो पूरे मंदिर प्रगाण का वीडियो बनाकर लोगों को 3डी सेटअप में दिखा सके। इसके शुरू हो जाने से भीड़ ज्यादा होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होती और वह भीड़ होने पर अलग से बनाए गए कमरे में बैठकर भी आराम से दर्शन पूजन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *