वंदे भारत स्लीपर के साथ सबसे सस्ता और आधुनिक सफर
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हाल ही में दुनिया की सबसे सुविधाजनक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत स्लीपर को पटरी पर उतारकर वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल भारत की तकनीकी प्रगति को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि भारत विकसित देशों को टक्कर देने में सक्षम है। इस अत्याधुनिक ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होने के बावजूद किराया दुनिया में सबसे कम रखा गया है।


