high

समझौते से अमेरिकी किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे ज्यादा पैसा आएगा

विश्व

भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर अमेरिकी कृषि सचिव का दावा
वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अमेरिकी कृषि सचिव ब्रुक रोलिंस ने दावा किया है कि इस समझौते के बाद अमेरिका भारत के बाजार में बड़े पैमाने पर अपने कृषि उत्पाद भेज सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और ग्रामीण अमेरिका में ज्यादा पैसा पहुंचेगा। हालांकि भारत सरकार की ओर से इस समझौते की पूरी शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं लेकिन अमेरिकी बयान के बाद भारत में राजनीतिक और किसान संगठनों की चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *