दबंग हीरो सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीज़र के आते ही कुछ लोगों को खासी मिर्ची लगी है। फिल्म टीजर को लेकर जहां भारत में चर्चा गरम है तो वहीं चीन के मीडया में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दरअसल यह फिल्म गलवान घाटी में 2020 में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू के बलिदान को बखूबी रुप से दिखाया गया है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके टीजर से ही चीन की सरकारी मीडिया को मिर्ची लग गई है। चीन के सरकारी अखबार ने टीजर पर लंबी रिपोर्ट छापकर आरोप लगाया है कि यह फिल्म इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और भारतीय राष्ट्रवादी भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। चीनी मीडिया ने लिखा कि कोई भी सिनेमैटिक रचना चीन की संप्रभुता की रक्षा करने के पीएलए के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।


