66b080c9619c5 benefits of cyclin

साइकिल चलाने से शरीर और दिमाग दोनों होते हैं मजबूत

लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। भारत सरकार आयुष मंत्रालय साइकिलिंग को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताता है। मंत्रालय के अनुसार नियमित साइकिल चलाने से शरीर और दिमाग दोनों मजबूत होते हैं। साइकिलिंग से एक-दो नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं। साइकिल चलाने से दिमाग तेज होता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोजाना साइकिल चलाने से याददाश्त तेज और एकाग्रता बढ़ती है। साइकिलिंग से शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जिसे ‘खुशी का हॉर्मोन’ कहा जाता है। इससे तनाव और डिप्रेशन कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *