bahraich c5d68a20c5c83f67d29734f

सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए होगी सील द्विपक्षीय बैठक में बनी सहमति

विश्व

काठमांडू। पड़ोसी देश नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से दोनों देशों के अधिकारियों ने मतदान से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों को 72 घंटे के लिए पूरी तरह बंद करने पर सहमति जताई है। यह निर्णय मोरंग जिले के बीरतनगर में आयोजित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और भारत के सशस्त्र सीमा बल के बीच 16वीं उप महानिरीक्षक स्तरीय समन्वय बैठक में लिया गया। इस रणनीतिक बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *