V103747 1748927368995

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पंचायत चुनाव में बढ़ाएगी पकड़

बड़ी ख़बरें 2

कुसांभी। कुसमरा के गांव गुलरियापुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की किशनी विधानसभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में अपने दम पर अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य और प्रधान प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करें और पूरी लगन से काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दिशा-निर्देश पर बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर रामरतन कश्यप, रामप्रताप कश्यप, संतोष कश्यप, विकास कश्यप, आशीष दुबे, जाशु सक्सेना, सुरजीत सक्सेना, राजीव कश्यप, इंद्रपाल कश्यप और कमलेश कमल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *