-सडक़ मरम्मत के दौरान मशीन के हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन तोडऩे से हादसा; कई घर तबाह
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के अश्लैंड इलाके में एक भयानक गैस विस्फोट हुआ। इसमें 4 मकान पूरी तरह तबाह हो गए और छह लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सडक़ पर मरम्मत के दौरान हुआ। सडक़ चौड़ी करने और बाइक लेन बनाने वाली लेवलिंग मशीन ने गलती से जमीन के नीचे दबी हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन को तोड़ दिया।
पेसेफिक गेस कंपनी को सुबह 7:30 बजे इसकी सूचना मिली, लेकिन गैस कई जगहों से रिस रही थी, इसलिए लाइन पूरी तरह बंद करने में 2 घंटे का समय लग गया। ठीक 9:35 बजे के करीब, यानी गैस बंद होने के सिर्फ दस मिनट बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के घर हिल गए, दीवारों से सामान गिर पड़ा और दूर तक धुआं और मलबा कई फीट तक ऊपर उड़ गया।


