images 7

सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स मिल रहे थे गौतमी को बनाई दूरी

मनोरंजन​

मुंबई। बीते दो महीनों से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने चुप्पी साध रखी है। अब उन्होंने सामने आकर इसका कारण बताया है। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें लगातार अपमानजनक और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था जिससे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित होने लगा था। हर सुबह फोन खोलते ही उन्हें सबसे पहले नकारात्मक बातें पढ़ने को मिलती थीं जिसने उन्हें थका दिया था। गौतमी ने बताया कि इस उम्र और जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें किसी की पहचान या मान्यता की जरूरत नहीं है। वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही खुश रहती हैं लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनके बारे में ही नहीं बल्कि उनके प्रियजनों के बारे में भी गलत बातें लिखी जाने लगीं तब उन्हें महसूस हुआ कि इससे दूरी ही बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *