मुंबई। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की लाडली 13 साल की सितारा एक वायरल वीडियो में अलग-अलग स्टाइल में फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान सितारा में गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है। वीडियो में उनकी मां नम्रता शिरोडकर भी नजर आईं जो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सितारा को पहचानने के लिए हिंट यह है कि उन्होंने दुनिया की सबसे पॉपुलर एनिमेशन फिल्म फ्रोजन 2 के तेलुगू वर्जन में एल्सा की आवाज डब की है। इसके अलावा उनके पिता महेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और पैन इंडिया हीरो के तौर पर जाने जाते हैं।


