नई दिल्ली। स्वस्थ शरीर के लिए सेलेनियम की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। सेलेनियम प्राकृतिक रूप से मिट्टी, पानी और कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और शरीर के भीतर यह सेलेनोप्रोटीन नामक तत्वों के निर्माण में मदद करता है। यह भले ही सूक्ष्म मात्रा में चाहिए लेकिन इसकी कमी या अधिकता दोनों ही सेहत का संतुलन बिगाड़ सकती हैं।


