images 24

हड्डियों के लिए कैल्शियम ही नहीं, विटामिन डी भी जरूरी

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली। वर्तमान समय में घर-परिवार में अक्सर किसी न किसी को पीठ दर्द, घुटनों के दर्द या चलने-फिरने में दिक्कत की शिकायत रहती है। गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, बर्साइटिस, अर्थराइटिस या पेजेट रोग जैसी बीमारियां सामने आने लगती हैं। ज्यादातर मामलों में डॉक्टर लंबे इलाज या सर्जरी तक की सलाह दे देते हैं।
हड्डियों से जुड़ी इन समस्याओं की जड़ केवल कैल्शियम की कमी होती है। यह बात काफी हद तक सही भी है, लेकिन पूरी सच्चाई नहीं है। कई लोग बचपन से दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन करते आ रहे होते हैं, इसके बावजूद उन्हें रीढ़ और जोड़ों से जुड़ी परेशानियां घेर लेती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वजह क्या है। असल में रीढ़ की हड्डी और जोड़ों की सेहत के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन डी भी उतना ही अहम होता है। ये दोनों मिलकर ही हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *