-कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया
फरीदाबाद। हरियाणा में सुबह और रात की तेज़ उत्तरी हवाओं ने लोगों को कंपकपां दिया। पिछले हफ्ते मौसम थोड़ा नरम था, लेकिन अब पारा नीचे आ रहा है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बीती रात पूरे प्रदेश में तापमान गिरा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया, जिससे सुबह घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। महेंद्रगढ़ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। रात का पारा करीब 5 डिग्री तक पहुंच गया। नारनौल और हिसार में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। अंबाला में थोड़ी राहत रही वहां रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा जिससे थोड़ी राहत मिली।


