85751c80 1367 11f1 af0d af544dd8

हिलेरी क्लिंटन ने जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह की मुलाकात से किया इनकार

विश्व

कांग्रेस समिति के समक्ष दिए बयान, जांच को बताया राजनीतिक
वॉशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने प्रतिनिधि सभा की ‘निगरानी एवं सरकारी सुधार समिति’ के समक्ष पेश होकर जेफ्री एपस्टीन से किसी भी प्रकार के संबंध या मुलाकात से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें उससे मिलने की कोई याद है।
क्लिंटन ने अपने बयान में कहा मुझे उसकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे याद नहीं कि मेरी कभी एपस्टीन से मुलाकात हुई हो। मैंने कभी उसके विमान में यात्रा नहीं की और न ही उसके द्वीप, घरों या कार्यालयों का दौरा किया। यह सुनवाई उस जांच के तहत हुई जिसकी अगुवाई प्रतिनिधि सभा की रिपब्लिकन नेतृत्व वाली समिति कर रही है। जांच का फोकस संघीय एजेंसियों द्वारा जेफ्री एपस्टीन और उसकी सहयोगी जी मैक्सवेल के खिलाफ मामलों के संचालन पर है। एपस्टीन की 2019 में यौन तस्करी के आरोपों के बीच हिरासत में मौत हो गई थी जबकि मैक्सवेल वर्तमान में संघीय जेल में सजा काट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *