image 1774875660532

हेयर एक्सटेंशन के 43 सैंपल्स की जांच में मिले केमिकल्स

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली । लंबे, घने और स्टाइलिश बालों की चाहत के दावे करने वाले हेयर एक्सटेंशन प्रोडक्ट्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही अमेरिका में हुई स्टडी में वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के हेयर एक्सटेंशन के 43 सैंपल्स की जांच की। जांच के दौरान करीब 170 तरह के केमिकल्स की मौजूदगी पाई गई। इनमें कुछ ऐसे रसायन शामिल थे, जो कैंसर से जुड़े हो सकते हैं, जबकि कुछ हार्मोनल असंतुलन पैदा करने वाले और टॉक्सिक कैटेगरी में आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन एक्सटेंशन में फ्थेलेट्स और ऑर्गेनोटिन जैसे केमिकल्स पाए गए, जो शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। यह सिस्टम शरीर के विकास, प्रजनन और कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है, इसलिए इसका असंतुलन लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। सबसे चिंता की बात यह सामने आई कि कुछ सैंपल्स में ऐसे रसायन भी पाए गए, जो ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम से जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *