delhi

होली पर बड़े महानगरों को दहलाने की थी साजिश दिल्ली में लश्कर के खूंखार मॉड्यूल का भंडाफोड़

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक बेहद खतरनाक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे बताते हैं कि इस नेटवर्क का जाल बांग्लादेशी मूल के युवकों के जरिए पूरे भारत में फैलाया गया था। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बांग्लादेश में बैठा लश्कर का एक कमांडर था जिसने भारत के प्रमुख मेट्रो शहरों—दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को निशाना बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी होली के त्योहार के दौरान देश में समन्वित हमले (कोऑर्डिनेटेड अटैक्स) करने की फिराक में थे लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी ने इस बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *