692af5fa4ad7f 120 bahadur tax fr

120 बहादुर’ को राजस्थान में किया टैक्स फ्री

मनोरंजन 3

मुंबई। हाल ही में दिल्ली में टैक्स फ्री होने के बाद फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ अब राजस्थान सरकार ने भी इसे करमुक्त घोषित कर दिया है। ‘120 बहादुर’ को मिल रहा यह सम्मान फिल्म की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। सैनिकों के असाधारण साहस को सच्चाई और भावनात्मक गहराई के साथ पेश किए जाने के कारण फिल्म को मीडिया और सेलेब्रिटीज की ओर से भी शानदार समीक्षाएं मिल रही हैं। थिएटरों में इसकी रिलीज के तुरंत बाद से ही यह फिल्म देश भर में चर्चा का विषय बन चुकी है, और टैक्स फ्री होने से उम्मीद है कि अधिक लोग इसे देखने थिएटर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *