bcci bcb 1536x864 1

15 फरवरी को बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेंगे बीसीबी प्रमुख

खेल 3

ढ़ाका। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ दूरियां बढ़ी हैं। इसी कारण बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 विश्वकप के लिए भी अपनी टीम भारत भेजने से इंकार कर दिया था पर अब उसकी ये अकड़ कमजोर पड़ती दिखी रही है। इसी कारण बीसीबी अब बीसीसीआई से अपने संबंध पहले की तरह करना चाहता है। इसी को देखते हुए बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम अब कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत पाकिस्तान मैच के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। बीसीबी ने इससे पहले पाकिस्तान को विश्वकप कप का ये मैच खेलने के लिए भी तैयार करने में अपनी भूमिका निभाई थी। इसका लाभ भी बांग्लादेश को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *