इन्दौर राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य हेतु बाधक निर्माण कार्य तोड़-फोड़ हेतु टीडीआर पॉलिसी के तहत जारी किए गए प्रमाण पत्र की भी अब खरीदी बिक्री शुरू हो गई है और पहली बिक्री के साथ इसकी शुरुआत नंबर वन शहर के रूप में पहचान बनाने वाले शहर इन्दौर में करते इसमें भी नंबर वन बना है। इन्दौर में राज्य सरकार की टीडीआर पॉलिसी के तहत जारी प्रमाणपत्रों में से पहला टीडीआर सर्टिफिकेट इंदौर में 40 लाख रुपए में बिका। यह टीडीआर सार्टिफिकेट सडक़ को चौड़ा करने के लिए 1000 वर्ग फीट क्षेत्र में तोड़े गए मकान के निर्माण के एवज में जारी किया गया था।


