400 किलो सोना चोरी

कनाडा में 400 किलो सोना चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विश्व 2

-पुलिस को आशंका इस चोरी का एक अहम आरोपी भारत में छिपा
टोरंटो। कनाडा पुलिस ने सोना चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को 43 साल के अर्सलान चौधरी को टोरंटो एयरपोर्ट पर दुबई से आने वाली फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में ले लिया। यह गिरफ्तारी ‘प्रोजेक्ट 24के’ जांच का हिस्सा है, जिसमें अप्रैल 2023 में टोरंटो एयरपोर्ट से 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत का करीब 400 किलो सोना चोरी कर लिया था। पुलिस ने आशंका जताई कि इस मामले का एक अहम आरोपी भारत में छिपा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *