images 10 1

बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी ने दिया अरबों का दान, अमेजन में 43 प्रतिशत घटाई हिस्सेदारी

विश्व 2

वॉशिंगटन,। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी और प्रसिद्ध परोपकारी मैकेंजी स्कॉट ने वर्ष 2025 में दान का एक नया वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी उदारता के लिए जानी जाने वाली स्कॉट ने इस साल कुल 7.1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,166,000,000 डॉलर) का दान दिया है, जो किसी भी एक वर्ष में उनके द्वारा दी गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट यील्ड गिविंग पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह विशाल धनराशि दुनिया भर की 186 विभिन्न संस्थाओं को वितरित की गई है। इन संस्थाओं में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संगठन और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष करने वाली इकाइयां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *