-राम मंदिर और एयरपोर्ट तो बांके बिहारी कॉरिडोर निवेशकों को खींच रही ध्यान
नई दिल्ली। यूपी के रियल एस्टेट बाजार में अयोध्या और वृंदावन दो ऐसे आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में उभरे हैं, जो निवेश के हॉटस्पॉट बन गए हैं। अब यहां की तस्वीर बदल रही है। आध्यात्मिक पर्यटन में आए इस जबरदस्त उछाल ने इन दोनों शहरों को निवेश के बड़े केंद्रों में बदल दिया है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ ही वृंदावन में बेहतर कनेक्टिविटी और बांके बिहारी कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।


