87e44ce3 44b3 4ae0 9d4b d326ad70

मध्यप्रदेश बना देश का ग्रोथ इंजन, भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में होगी सर्वाधिक भागीदारी : अमित शाह

भारत

:: ग्वालियर में 2 लाख करोड़ के निवेश का महा-भूमिपूजन; सायबर सुरक्षा के लिए ई-जीरो एफआईआर शुरू करने वाला देश का दूसरा राज्य बना प्रदेश ::
ग्वालियर/इंदौर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश को देश का सबसे तेज़ गति से विकसित होने वाला राज्य घोषित करते हुए कहा कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में मध्यप्रदेश की भूमिका निर्णायक होगी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं का सामूहिक भूमिपूजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर गृह मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश में ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था का भी शुभारंभ किया, जिससे मध्यप्रदेश अब नई दिल्ली के बाद ऐसी तकनीकी व्यवस्था लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *