usman hadi 1024x576 1

बांग्लादेश का झूठ हुआ उजागर, दावा था हादी का हत्यारा भारत में है पर निकला दुबई में

भारत 2

नई दिल्ली। बांग्लादेश के चर्चित युवा नेता उस्मान हादी की हत्या के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन तमाम दावों को झूठा साबित कर दिया है, जिनमें उसके भारत भाग जाने की बात कही जा रही थी। फैसल ने स्पष्ट किया है कि वह भारत में नहीं, बल्कि दुबई में छिपा है। इस खुलासे ने बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों के उन आधिकारिक बयानों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें भारत की सीमा सुरक्षा पर उंगली उठाई गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में फैसल करीम मसूद ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उस्मान हादी की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *