6954cd2242fae india rice product

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक

बड़ी ख़बरें 2

चीन को पछाड़ निकल गया सबसे आगे
मुंबई। भारत ने लंबे समय तक शीर्ष पर रहे चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बनने का गौरव हासिल कर लिया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का चावल उत्पादन 152 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जबकि चीन का उत्पादन 146 मिलियन मीट्रिक टन रहा। वैश्विक चावल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी अब 28 प्रतिशत से अधिक हो गई है। भारत में चावल की खेती कोई नई बात नहीं है। प्राचीन काल से ही यह भारतीय भोजन और कृषि का अहम हिस्सा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *