images 35

हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारतीय टीम ने श्रीलंका को पांचवें टी20 में हराकर 5-0 से सीरीज जीती

खेल 3

तिरुवनंतपुरम। कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक और अमनजीत कौर के साथ खेली उनकी अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंकाई टीम को 15 रनों से हराकर सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पायी। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने अर्धशतक लगाया पर इन दोनो के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पायीं। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 5 और पहला मैच खेल रही जी कमलिनी 12 रन ही बना पायी। एक समय आधी भारतीय टीम 77 रनों पर ही पेवेलियन लौट गयी थी। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने ने अमनजोत कौर 21 के साथ छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हरलीन देओल ने 13, ऋचा घोष ने 5 और दीप्ति शर्मा ने 7 रन बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *