-महंगाई ने तोड़ी लोगों की कमर, बड़े शहरों में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरु
तेहरान,। ईरान एक बार फिर गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश की मुद्रा रियाल ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे निचला स्तर छू लिया है, जिससे तेहरान और कई बड़े शहरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यह आंदोलन पिछले तीन सालों में ईरान का सबसे बड़ा जनाक्रोश है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के केंद्रीय बैंक के प्रमुख मोहम्मद रजा फरजीन ने बढ़ते दबाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


