69557d39451bd s jaishankar bangl 1

बांग्लादेश में पाकिस्तान की संसद के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक से मिले जयशंकर

विश्व 2

ढाका। ढाका में बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर शामिल हुए। वहीं, बेगम जिया की अंतिम विदाई के कार्यक्रम से ठीक पहले भारत के विदेश मंत्री ने ढाका में ही पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेंबली) के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक से भी मुलाकात की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की सार्वजनिक रूप से यूं आमने-सामने की मुद्रा वाली मुलाकात हुई है। वहीं, इस घटना को भारत और पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने अपनी एक एक्स पोस्ट में ढाका में हुई भारत-पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकात की जानकारी दी है। उधर, डॉ.जयशंकर की एक्स पोस्ट के मुताबिक, ‘ढाका पहुंचने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी पत्र (शोक) सौंपा गया। भारत सरकार और देश की जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि हमने विश्वास जताया कि बेगम खालिदा जिया की दूरदृष्टि और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास का मार्गदर्शन करेंगे’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *