ढाका।बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ताजा मामला शरीयतपुर जिले के डामुड्या इलाके का है, जहां एक हिंदू दवा व्यवसायी को न केवल धारदार हथियारों से बुरी तरह घायल किया गया, बल्कि उन पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। पीड़त ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। इस नृशंस हमले का शिकार हुए 50 वर्षीय खोकोन चंद्र दास फिलहाल ढाका के एक अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।


