ढाका। बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच ही क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि भारतीय टीम अगस्त-सितंबर 2026 में तीन मैचों की एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के इंचार्ज शहरयार नफीस ने कहा, बांग्लादेश और भारत के बीच जो सीरीज पहले स्थगित कर दी गई थी, उसे अब 28 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ही मैच 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे। वहीं टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे।
वहीं बीसीबी ने साल 2026 सत्र के लिए अंतररष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें तीनों प्रारुपों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज रखी गयी हैं । कार्यक्रम के तहत ही पाकिस्तान 9 मार्च को तीन एकदिवसीय मैचों के दौरे के लिए बांग्लादेश पहुंचेगा, जो 12 से 16 मार्च के बीच खेला जाएगा।


