52064 7794776 updates

आईएल टी20 अंतरराष्ट्रीय के फाइनल में नसीम शाह और पोलार्ड में हुई झड़प

खेल

वायपर्स ने एमिरेट्स को 46 रनों से हराया
दुबई। यह दुबई में खेले जा रऐ आईएलटी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के फाइनल में कप्तान सैम करण की डेजर्ट वायपर्स ने एमआई एमिरेट्स को 46 रन से हरा दिया। ये मैच हालांकि परिणाम से ज्यादा इसमें हुए विवाद के लिए चर्चाओं में आया है। इस मैच में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गये जब डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और एमआई एमिरेट्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड के बीच झड़प हो गयी। ऐसे में हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसका एक विडियो भी वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *