images 44

भला इंसान और बेगुनाह हूं, मैं आज भी एक स्वतंत्र देश का राष्ट्रपति हूं

विश्व 2

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने न्यूयॉर्क कोर्ट को बेखौफ हो दिए जवाब
न्यूयॉर्क। अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया। मादुरो ने कोर्ट को बेखौफ जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मैं तो आज भी एक स्वतंत्र देश का राष्ट्रपति हूं और मुझे अगवा करके यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं एक भला इंसान हूं और बेगुनाह हूं। नीले कलर की जेल की वर्दी और हाथों में हथकड़ी लगाकर मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कोर्ट लाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट की कार्रवाई अंग्रेजी में चली, लेकिन मादुरो और उनकी पत्नी के लिए स्पेनिश ट्रांसलेशन की भी व्यवस्था थी। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा थे, जिन्हें पुलिस ने रोके रखा। वामपंथी नेता निकोलस मादुरो उनकी पत्नी, बेटे और तीन अन्य लोगों पर आरोप है कि वे ड्रग्स कार्टेल चलाते थे। अमेरिका कहना है कि वेनेजुएला में नशीले पदार्थों का उद्योग चल रहा था और इसकी अमेरिका में सप्लाई की जाती थी। नारको टेररिज्म के नाम पर ही उन पर ऐक्शन लिया गया था। ऐसे में यदि उनके खिलाफ आरोप साबित हुए तो मादुरो समेत सभी 6 लोगों को पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *