virat kohli 1767980773690 16 9

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मस्ती और मेहनत का संगम, विराट ने लिए अर्शदीप के मजे

खेल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम वडोदरा में जमकर पसीना बहा रही है। इस कड़ी ट्रेनिंग के बीच टीम इंडिया का माहौल काफी हल्का और सकारात्मक नजर आया, जहां सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली अपने मजेदार अंदाज में दिखाई दिए। प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ हल्की-फुल्की मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान अर्शदीप की दौड़ने की स्टाइल की नकल करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी हंसते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *