images 4

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया

खेल

राजकोट। यहां दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। इस मैच के लिए दोनो ही टीमों में एक-एक बदलाव हुआ है। भारतीय टीम ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश राणा को शामिल किया है। वहीं न्यूजीलैंड ने आदित्य अशोक की जगह स्पिनर जेडन लेनोक्स को को पहली बार टीम में शामिल किया है। भारत की अंतिम ग्यारह : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड अंतिम ग्यारह : डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेक फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और जेडन लेनोक्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *