Harmanpreet Kaur got Angry

जीत के बाद भी कमजोर गेंदबाजी से नाराज दिखीं हरमनप्रीत

खेल 3

नई दिल्ली। मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर गुजरात जॉयंटस के खिलाफ जीत के बाद भी संतुष्ट नजर नहीं आयी। हरमनप्रीत का मानना था कि टीम के गेंदबाजों ने उम्मीद के अनुसार गेंदबाजी नहीं की और काफी रन दे दिये। ऐसे में आगे के मुकाबलों के लिए टीम को सतर्क रहना होगा। इस मैच में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 192 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद जीत के लिए मिले 193 रनों के लक्ष्य को टीम ने हरमनप्रीत के 71 रनों की पारी से हासिल कर लिया था। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा,’ मुझे लगता है कि गेंदबाजी करते समय हमने बहुत अधिक रन दे दिए थे। ऐसे में हमें फिर से बैठकर अपनी योजनाओं पर बात करनी चाहिये। बल्लेबाजी हालांकि ठीक रही। कुल हमारे लिए एक अच्छा मैच था। मुझे लगता है कि अगर आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो आपको 200 के करीब स्कोर बनाना ही होगा। वहीं अगर आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो आपको इस तरह के लक्ष्य का पीछा भी करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *