-अगले 30 सालों में डायबिटीज भारत की अर्थव्यवस्था पर दूसरा सबसे बड़ा बोझ होगी
नई दिल्ली,। भारत में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों खतरनाक मोड़ पर खड़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और यदि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 2030 तक यह संख्या दोगुनी हो सकती है। एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने इस संकट को और भी गंभीर बताया है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगले 30 सालों में डायबिटीज भारत की अर्थव्यवस्था पर दूसरा सबसे बड़ा बोझ बन सकती है।


