कनाडा बोला–हर हाल में हम ग्रीनलैंड के साथ खड़े रहेंगे
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने के मुद्दे पर दूसरे देशों को खुली धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा कि यदि किसी देश ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी योजना का विरोध किया या सहयोग नहीं किया तो अमेरिका उस पर टैरिफ लगाएगा। यह बयान शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान दिया गया।


