एयरलाइन ने यात्रियों को 5,000 के दो यात्रा वाउचर भी दिए
नई दिल्ली। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने संसद में जानकारी दी कि घरेलू एयरलाइन इंडिगो को तुरंत रिफंड जारी करने का आदेश दिया गया था। मंत्री ने बताया कि 750 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रभावित यात्रियों तक पहले ही पहुंच चुकी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी कहा कि इंडिगो ने 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई उड़ानों के यात्रियों का पैसा वापस कर दिया है।


