डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से की मुलाकात

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से की मुलाकात

बड़ी ख़बरें

मुंबई। बीएमसी चुनाव परिणाम के दो दिन बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में मौजूद पार्टी के सभी 29 पार्षदों से मुलाकात की तथा पार्षदों को परिणाम आने के बाद ही होटल शिफ्ट कर दिया गया था। शिंदे ने कहा कहा कि मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से ही बनेगा। भारतीय जनता पार्टी के बाद शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों का परिणाम 16 जनवरी को आया था। मुंबई के 227 वार्डों में भाजपा ने 89 वार्ड जीते हैं। शिंदे गुट ने 29 वार्ड जीते हैं। बहुमत के आंकड़े 114 के लिए भाजपा को शिंदे गुट के 29 पार्षदों की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *