मुंबई। लंबे समय से फिल्म डॉन के तीसरे भाग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पहले खबरें आई थीं कि डॉन 3 में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है लेकिन बाद में पता चला कि रणवीर अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान एक बार फिर डॉन के रूप में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने डॉन 3 को लेकर निर्देशक फरहान अख्तर के सामने एक शर्त रखी है। कहा जा रहा है कि शाहरुख तभी फिल्म में काम करने के लिए तैयार होंगे जब ‘जवान’ के निर्देशक एटली भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे।


