800x450 1968506 greenland trump

ग्रीनलैंड विवाद के बीच बोले ट्रंप- मैं नहीं होता तो कूड़ेदान में दिखाई देता नाटो

विश्व

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के बीच चल रहा गतिरोध अब एक नए स्तर पर पहुंच गया है। ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को लेकर ट्रंप ने न केवल यूरोपीय देशों की आपत्तियों को खारिज कर दिया है, बल्कि यह दावा करके सबको चौंका दिया है कि नाटो का अस्तित्व आज सिर्फ उनकी वजह से ही बचा हुआ है नहीं तो नाटो किसी कूड़ेदान में दिखाई देता। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दावोस में जुटे यूरोपीय नेता उनके विस्तारवादी रुख के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *