TRUMP DANISH MP R 1768395452048

ट्रंप के बयान पर यूरोपीय संसद में उबाल डेनिश सांसद का तीखा हमला

विश्व 2

सेंट पीटर्सबर्ग। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार आक्रामक बयानों ने यूरोप की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर यूरोपीय संसद में उस समय माहौल गरमा गया जब डेनमार्क के सांसद एंडर्स विस्टिसेन ने ट्रंप के दावों को सिरे से खारिज करते हुए बेहद कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। संसद सत्र के दौरान उन्होंने कहा मैं इसे उन शब्दों में कहता हूं जो शायद आप समझें- मिस्टर प्रेसिडेंट भाड़ में जाओ। उनका यह बयान सुनते ही सदन में खलबली मच गई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी व्यापक चर्चा शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *