आईपीएल और पीएसएल का अंतर आया सामने

आईपीएल और पीएसएल का अंतर आया सामने

खेल 3

ऋषभ और श्रेयस से भी कम है कुल टीम का वेतन
लाहौर। भारत के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान के सुपर लीग (पीएसएल) में कितना अंतर है। ये एक बार फिर सामने आया है। पीएसएल ने 2026 सत्र से पहले खिलाड़ियों का वेतन बढ़ाया है। इसके बाद भी खिलाड़ियों की कमाई आईपीएल खेलने वाले भारतीय टीम के ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर से भी कम है। पीसीबी ने कहा है कि सैलरी कैप को 1.3 मिलियन (करीब 11.3 करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 1.6 मिलियन (करीब 14.5 करोड़ रुपये) प्रति टीम कर दिया गया है। यही वह रकम है जिसे आठों टीमें नीलामी में खर्च कर सकती हैं। कुल मिलाकर आठ टीमों के लिए यह राशि 12.8 मिलियन (करीब 116.48 करोड़ रुपये) होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *