मॉस्को। यूक्रेन और रूस के बीच जारी लंबे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में वैश्विक कूटनीति अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। फिलहाल तीन घंटे की बैइक में कोई पुख्ता समाधान नहीं निकला है केवल शांति की उम्मीद की जा रही है। रूस की राजधानी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन घंटे से अधिक समय तक सघन चर्चा हुई। क्रेमलिन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह बैठक देर रात शुरू होकर शुक्रवार सुबह तीन बजे तक चली। इस उच्च स्तरीय वार्ता में अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ जेरेड कुशनर और जोश ग्रुएनबाम ने किया। वहीं रूसी पक्ष की ओर से पुतिन के विश्वासपात्र सहयोगी यूरी उशाकोव और सॉवरेन वेल्थ फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव मौजूद रहे।


