ब्लैकस्टोन प्रमुख ने भारत को बताया उभरता हुआ सुपरपावर

ब्लैकस्टोन प्रमुख ने भारत को बताया उभरता हुआ सुपरपावर

भारत 2

कहा- अगले 10 साल में एआई बदल देगा दुनिया
दावोस। दुनिया की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन के प्रमुख स्टीफन श्वार्जमैन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत के बढ़ते वर्चस्व को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। 1.2 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करने वाली इस वैश्विक फर्म के प्रमुख का मानना है कि भारत अब केवल एक इमर्जिंग मार्केट नहीं रह गया है, बल्कि वह एक विकसित शक्ति के रूप में दुनिया के सामने अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। श्वार्जमैन के अनुसार दुनिया के अधिकांश देश जो वर्तमान में उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में आते हैं उनकी तुलना में भारत कहीं अधिक सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *