व्हाइट यूनिफार्म, बूट और आंखों पर काला चश्मा पहन करते हैं सीमा की निगरानी नई दिल्ली। इस साल गणंतत्र दिवस परेड में सेना की एक टुकड़ी की यूनिफॉर्म ओलिव के बजाए व्हाइट यानी सफेद है। ये टुकड़ी है सियाचिन जैसे बर्फीले इलाकों में तैनात भारतीय सेना के स्काउट्स रेजिमेंट का मिला-जुला दस्ता। भारतीय सेना की छह स्कॉउट्स रेजिमेंट के सैनिक इस साल कर्तव्य पथ पर मार्च करते नजर आएंगे। इनमें अरूणाचल, लद्दाख, सिक्किम, डोगरा, कुमाऊं और गढ़वाल स्कॉउट्स के सैनिक शामिल हैं। सन ऑफ द सोएल थीम पर आधारित इन स्कॉउट्स रेजिमेंट को माउंटेन-वॉरफेयर यानी ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में लड़ने में महारत हासिल है।


