चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का वाहन खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में पंजाब के रोपड़ जिले के गांव चनौली के रहने वाले जवान जोबनप्रीत सिंह (23) भी शहीद हो गए। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीद जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व है। सीएम मान ने शहीद जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश के प्रति उनके साहस कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


