रायपुर। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भारत की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना पसंद करते हुए अपने खेल में निरंतर सुधार दिखाया है। भारतीय मैदानों पर 2023 वनडे विश्व कप में तीन शतक बनाने वाले रचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ जुड़कर उन्हें देशभर की विविध परिस्थितियों में खेल का अनुभव मिला जिससे उनकी बल्लेबाजी में संतुलन और मजबूती आई।


