वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बेहद कड़ा बयान देते हुए घोषणा की है कि अमेरिका का एक विशाल जंगी बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व के क्षेत्र में युद्ध की आहट तेज हो गई है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यह कदम सुरक्षा और एहतियात के तौर पर उठाया गया है लेकिन अमेरिका ईरान की हर गतिविधि पर बहुत करीब से नजर रख रहा है।


