Keir Starmer China Visit

ट्रंप की चेतावनी दरकिनार ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने चीन के साथ बढ़ाई व्यापारिक नजदीकियां

विश्व

बीजिंग। वैश्विक कूटनीति के बदलते समीकरणों के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर की हालिया चीन यात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए स्टार्मर ने चीन के साथ आर्थिक और रणनीतिक रिश्ते मजबूत करने की पुरजोर वकालत की है। पिछले आठ वर्षों में चीन का दौरा करने वाले वे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। शंघाई में अपनी यात्रा के दौरान स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि आज की जटिल वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन जैसी महाशक्ति को पूरी तरह नजरअंदाज करना ब्रिटेन के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *